Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ने से ही संभव होगा जनसंख्या स्थिरीकरण

परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ने से ही संभव होगा जनसंख्या स्थिरीकरण
नियोजन मेले में शामिल एमओआईसी व अन्य स्वास्थ्य कर्मी

- सदर प्रखंड में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अंतर्गत परिवार नियोजन मेले का हुआ शुभारंभ

- चार दिसंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का होगा संचालन 

- पुरुष निभायेंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखायेंगे भागीदारी थीम पर चलाया जाएगा अभियान

केटी न्यूज/बक्सर

आज पूरे विश्व की जनसंख्या आठ मिलियन से अधिक हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1.4 बिलियन से अधिक लोग रहते हैं। यह संख्या भारत को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाता है। जनसंख्या बढ़ोत्तरी आज की एक गंभीर समस्या बन चुकी है। ऐसे में सरकार और स्वास्थ्य विभाग जनसंख्या स्थिरीकरण के अंतर्गत परिवार नियोजन को बढ़ावा दे रही है। जिसमें हम सभी को आगे आकर सरकार और विभाग का साथ देना होगा। उक्त बातें सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित परिवार नियोजन मेले के उद्घाटन के दौरान कहीं। डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन की दिशा में केवल महिलाएं ही आगे रही हैं। लेकिन, लोगों को यह समझना होगा कि परिवार केवल महिलाओं से नहीं चलता। उसमें पुरुषों की भी भागीदारी होती है। ठीक उसी प्रकार परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ने से ही जनसंख्या स्थिरीकरण का उद्देश्य पूरा होगा।

नियोजन के स्थायी साधनों के प्रति किया जाएगा उत्प्रेरित 

परिवार नियोजन के संबंध में बीसीएम प्रिंस कुमार सिंह ने बताया, इस वर्ष "अब पुरुष निभायेंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखायेंगे भागीदारी" थीम पर मिशन परिवार विकास एवं पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 14 से 20 नवंबर तक दंपति संर्पक पखवाड़ा का संचालन किया गया। वहीं, 21 नवंबर से चार दिसंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का संचालन होगा। इस दौरान परिवार कल्याण ऑपरेशन में पुरुष नसबंदी तथा महिला बंध्याकरण ऑपरेशन किया जायेगा। लभार्थी को एएनएम, आशा, सेविका, जीविका दीदी व विकासमित्र द्वारा उत्तप्रेरित किया जायेगा। जिसमें पुरुष नसबंदी हेतु लभार्थी को 3000 रुपए उत्तप्रेरक को 400 रुपए दिए जाते हैं। महिला बंध्याकरण आपरेशन में लभार्थी को 2000 रुपए व उत्तप्रेरक को 300 रुपए दिए जाते हैं।

किसी भी किस्म की नहीं आती शारीरिक कमजोरी 

परिवार नियोजन के लिए पुरुषों को ही आगे आना चाहिए। पुरुषों की शारीरिक संरचना महिलाओं की अपेक्षा अधिक सरल होती है। पुरुषों के लिए नसबंदी एक मामूली ऑपरेशन है। जिस दौरान कोई चीर फाड़ नहीं की जाती और न ही कोई टांका लगाया जाता है। ऑपरेशन से एक घंटे बाद आदमी घर जा सकता है और 72 घंटे बाद व्यक्ति अपना रोजमर्रा का कामकाज आम दिनों की तरह कर सकता। नसबंदी ऑपरेशन के बाद किसी भी किस्म की शारीरिक कमजोरी नहीं आती, यह सिर्फ वहम हैं। यह महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन के मुकाबले हर पक्ष से अपनाना आसान है। ऑपरेशन करवाने वाले व्यक्ति की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए। व्यक्ति शादीशुदा होना चाहिए और एक बच्चा होना जरूरी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।