राजपुर में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान, किशोरियों को कैंसर से बचाने पर जोर

प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में आशा कर्मियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

राजपुर में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान, किशोरियों को कैंसर से बचाने पर जोर

केटी न्यूज/राजपुर

प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में आशा कर्मियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 14 से 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीका उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान अगले दो महीनों तक जारी रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में किशोरियों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में बताया गया कि इस आयु वर्ग की बालिकाओं को केवल एक डोज का टीका लगाया जाएगा, जो दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। टीकाकरण सीएचसी परिसर में ही किया जाएगा।आशा कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे गांव-गांव जाकर किशोरियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करें तथा कम से कम तीन बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र तक लाना सुनिश्चित करें।इस मौके पर बीसीएम सत्येंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।