Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

गाजीपुर 'लैंडफिल साइट' पर लगी भयंकर आग

आज शाम दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भयंकर आग लग गई।

गाजीपुर 'लैंडफिल साइट' पर लगी भयंकर आग
landfill site

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज शाम दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भयंकर आग लग गई।आग शाम के वक्त लगी और धीरे धीरे आग भीषण रूप लेती चली गयी।मौके पर फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने का ये पहला मामला नही है।यहां आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।एमसीडी अधिकारियों का मानना है कि साइट पर गैस फॉर्म होने से अचानक आग लगी होगी।

गाजीपुर 'लैंडफिल साइट' पर लगी भयंकर आग

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर दिल्ली के बड़े हिस्से का कूड़ा नगर निगम द्वारा  डंप किया जाता है।गर्मी के मौसम में कूड़े के पहाड़ पर आग लगने की कई खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं।दिल्ली में अच्छी खासी गर्मी पड़ने लगी है।बीते साल भी इस कूड़े के पहाड़ में कई बार आग लग चुकी है।कूड़े के पहाड़ का कोई परमानेंट समाधान निकालने के लिए स्थानीय लोग सरकार से गुहार लगा रहे हैं।अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नही आई है।कूलिंग का काम भी चल रहा है।साइट पर आग लगते ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।