भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए हर वक्त खड़ा रहेगा आईईएसएम - डॉ पीके पांडेय

इंडियन एक्स सर्विसमैन मुवमेंट रिटायर्ड सैनिकों तथा उनके परिवार की समस्याओं के समाधान के लिए ही गठित किया गया है।

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए हर वक्त खड़ा रहेगा आईईएसएम - डॉ पीके पांडेय

- इंडियन एक्स सर्विसमैन मुवमेंट की अनुमंडल स्तरीय बैठक संपन्न, शामिल हुए सैकड़ो रिटायर्ड फौजी व वीरांगनाएं

केटी न्यूज/डुमरांव

इंडियन एक्स सर्विसमैन मुवमेंट रिटायर्ड सैनिकों तथा उनके परिवार की समस्याओं के समाधान के लिए ही गठित किया गया है। रिटायर्ड सैनिक तथा उनके परिवार की पेंशन या अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हर वक्त खड़ा रहूंगा। उक्त बातें आईईएसएम बक्सर के चेयरमैन सह शहाबाद हेल्थ केयर के अध्यक्ष डॉ. पीके पांडेय ने रविवार को डुमरांव के जयपुरिया स्कूल परिसर में कही। अवसर था आईईएसएम के डुमरांव अनुमंडल इकाई की मासिक बैठक का।

डॉ. पांडेय ने बैठक में मौजूद पूर्व सैनिकों तथा वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए संगठन का महत्व समझाया तथा कहा कि संगठन में ताकत होती है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को संगठित रहने की सीख दी। उन्होंने सैनिकों का मनोबल बढ़ाया और हर तरह से मदद का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार कमलेश्वर राय व संचालन उपाध्यक्ष हवलदार गजेंद्र तिवारी ने किया।

अपने संबोधन में डुमरांव चेयरमैन सूबेदार अजय पांडेय ने संगठन को अपना समर्थन और सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन को हर तरह से हमारा समर्थन जारी रहेगा और संगठन का विस्तार युद्ध स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को गांव गांव तक चलाया जाएगा। अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी ने पेंशन संबंधित सारी जानकारियां विस्तार से दी। उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने पुलिस द्वारा की जा रही सैनिकों के साथ बर्बरता पर जोर देते हुए कहा कि बक्सर जिला में सैनिकों के साथ अगर किसी भी तरह की बर्बरता की गई तो उसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही साथ बताया कि दिल्ली रक्षा विभाग द्वारा अगर सैनिकों के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता की गई तो टोल फ्री नंबर 155306 पर संपर्क करे और वहां से पूरी मदद मिलेगी। मीटिंग में पहुंचे सभी चयनित पदाधिकारियों द्वारा अलग अलग अपनी जानकारियां दी गई। डुमरांव चेयरमैन सूबेदार अजय पांडेय और अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय और चयनित पदाधिकारियों द्वारा आए हुए सभी सैनिकों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया। डुमरांव अनुमंडल के सभी चयनित पदाधिकारियों ने भी अपना अलग अलग विचार रखे। उपाध्यक्ष विद्या सागर चौबे ने बताया कि आज बक्सर को इस मुकाम तक पहुंचाने में पीसीडीए प्रधान नियंत्रक शाम देव साहब, पीसीडीए अधिकारी मनोज सिंह एवं पीसीडीए के सभी अधिकारियों की अहम भूमिका है। आईईएसएम बक्सर द्वारा अभी तक लगभग चार करोड़ रुपए पेंशन और एरियर के रूप में दिलाया जा चुका है। सभी सैनिकों को अपना डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम और जन्म तिथि को सही करने का निर्देश दिया गया। ईसीएचएस कार्ड को बनाने के लिए विशेष जोर दिया गया। 

मौके पर बक्सर अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी, लेफ्टिनेंट आरबी ओझा, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आरबी सिंह, कैप्टन ददन सिंह, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सूबेदार जैनेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हवलदार गजेंद्र तिवारी, ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार कमलेश सिंह, कैप्टन आरसी पाल, सत्यानंद पांडेय, सूबेदार आरएन मिश्रा, सचिव हरेंद्र मिश्रा, उप चेयरमैन नायब सूबेदार बलि राम मिश्रा, भारत मिश्रा, श्रीकिशन लाल, अवधेश प्रसाद सिंह, अरविंद पांडेय, एल बी राय, सतीश सिंह, मनोरंजन तिवारी, बबन मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, हरिहर सिंह, काशी नाथ उपाध्याय, राम नाथ सिंह हवलदार सतीश गिरी, शिव कुमार सिंह, नारद यादव, फुल बदन सिंह, तारा बाबू, जग नारायण साहू, राम इकबाल सिंह, सुरेश यादव, नारद यादव  धनंजय दुबे, प्रदीप सिंह, वीर नारी कुसुम देवी, सुशीला देवी, सरोज देवी एवं सैकड़ो पूर्व सैनिक।