Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अनुमंडल के रामदास राय के डेरा पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शराब लदी पिकअप व मैजिक वैन को पकड़ी है, इसके साथ ही तीन तस्कर भी पुलिस गिरफ्त में आए है। पुलिस को यह सफलता डुमरांव एसडीपीओ पोलत्स कुमार के निर्देश पर मिली है।

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

-- डुमरांव एसडीपीओ के निर्देश पर रामदास राय के डेरा पुलिस को मिली सफलता

-- दो वाहनों से 1,148 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुुटी पुलिस 

केटी न्यूज/सिमरी

अनुमंडल के रामदास राय के डेरा पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शराब लदी पिकअप व मैजिक वैन को पकड़ी है, इसके साथ ही तीन तस्कर भी पुलिस गिरफ्त में आए है। पुलिस को यह सफलता डुमरांव एसडीपीओ पोलत्स कुमार के निर्देश पर मिली है।

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जनेश्वर मिश्र सेतु के रास्ते दो वाहनों से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। इस सूचना पर रामदास राय के डेरा पुलिस को सतर्क किया गया। मुश्तैद पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 864 लीटर और एक मैजिक वाहन से 284.04 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 1,148 लीटर शराब की यह खेप पकड़ी गई, जो तस्करों द्वारा दियारा इलाके के रास्ते सप्लाई की जा रही थी।

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

खास बात यह रही कि पिकअप वाहन पर ऊपर से केले लादे गए थे ताकि पुलिस को लगे कि इस पिकअप वैन से फल की खेप जा रही है। ‎हालांकि, पुलिस की सतर्कता और सटीक गुप्त सूचना ने तस्करों की इस चाल को नाकाम कर दिया। शनिवार को एसडीपीओ पोल्तस कुमार ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान पटना जिले के भोला यादव, आकाश कुमार सिंह और हरिओम कुमार शर्मा के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने कहा कि त्योहार से पूर्व यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि दियारा क्षेत्र लंबे समय से शराब तस्करी का गढ़ माना जाता रहा है। तस्करों के नेटवर्क को चिन्हित करने और उनके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कि इस गिरोह से जुड़े कई और नाम सामने आएंगे। ‎वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह की सख्ती से अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह रोक लगेगी। थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि चूंकि रामदास राय का डेरा थानाक्षेत्र यूपी बिहार सीमा से जुड़ा हुआ थाना है, ऐसे में पुलिस हरेक गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रख रही है।

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस चौबीसों घंटे मुस्तैदी से गश्त कर रही है और हरेक प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध गतिविधि में संलिप्त किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी।

केले की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।