Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जलभरी के साथ शुरू हुआ मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, भक्तिमय हुआ इलाका

जलभरी के साथ शुरू हुआ मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, भक्तिमय हुआ इलाका

केटी न्यूज/डुमरांव 

जलभरी के साथ शुरू हुआ मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, भक्तिमय हुआ इलाका

डुमरांव थाना क्षेत्र के अकालूपुर गांव में दस दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार को जलभरी के साथ शुरू हुआ। शुभ मुहूर्त में यज्ञ मंडप से हजारों महिला-पुरूष हाथों में कलश लिए निकले और परंपरा के तहत गांव का परिक्रमा करते हुए बंगला से रमशर पोखरा ढकाइच तक पहुंचे। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ ऊंट-घोड़े भी शामिल रहें।

जलभरी के साथ शुरू हुआ मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, भक्तिमय हुआ इलाका

यहां पहले से ही मोक्षदायिनी मां गंगा का जल लाया गया था, जिसे तालाब में डाला गया फिर उसी पवित्र तालाब से जल लेकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु केसरिया पीतांबरी पहन कर शामिल हुए। इस दौरान मां काली सहित यज्ञ नारायण भगवान की जयघोष लगाये जा रहे थें।

जलभरी के साथ शुरू हुआ मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, भक्तिमय हुआ इलाका

मंगलवार को विधि-विधान से अरणी मंथन, पंचाग पूजन व मंडप पूजन के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण कर यज्ञ की विधिवत शुरुआत की गयी। आचार्य पंडित अखिलेश्वर मिश्र के अधीन कथावाचक पंडित पुरुषोत्तम पांडेय शास्त्री द्वारा हर दिन प्रवचन किया जायेगा। महायज्ञ की शुरुआत होने से इलाके का माहौल भक्तिमय बन गया हैं।

जलभरी के साथ शुरू हुआ मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, भक्तिमय हुआ इलाका

गांव और इलाके में भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित हो रही हैं। इस कार्यक्रम में यज्ञ समिति के सदस्य अशोक कुमार वार्ड सदस्य, मालिक यादव पुजारी, लाल साहब, सुनील यादव, संजय यादव, सुरेश, हरिकेश, उपेंद्र, राधेश्याम, मुन्ना, प्रमोद, अखिलेश, राजकुमार, नागेंद्र सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।