केसठ में चल रहे शतचंडी महायज्ञ एवं मां काली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भंडारे के साथ हुआ संपन्न
प्रखंड के स्थानीय ग्रामीण देवी मां काली व जगत जननी जगदंबा की पावन धरती पर 11 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं मां काली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कार्यक्रम कराया गया। यज्ञ का नेतृत्व जगदीश्वर संत श्री दीनदयाल दास उर्फ बालक दास जी महाराज ने किया।

केटी न्यूज/केसठ

यज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या समय वृंदावन आदि स्थलों से आए कथा वाचकों के द्वारा श्रद्धालु श्रोताओं को श्रीमद् भागवत कथा व श्री रामचरितमानस कथा का रसपान कराया गया। प्रतिदिन कथा सुनने के लिए श्रद्धालु श्रोताओं की भीड़ रही। क्षेत्र के अगल-बगल गांव से भी कथा सुनने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। वही 9 मई शुक्रवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूड़ी, खीर, बुनिया इत्यादि प्रकार के व्यंजन प्रसाद के रूप में लोगों को ग्रहण कराया गया। जिसमें हजारों हजार की संख्या में पहुंच कर लोग प्रसाद ग्रहण किये। काफी दुर दराज से संत महात्मा इस यज्ञ में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये तथा विदा का पात्र बने। यज्ञ कमिटी द्वारा विधिवत रूप से संत महात्माओं का विदा अंग वस्त्र इत्यादि से किया गया।
यह सारी प्रक्रिया दिन और रात भर चलता रहा। यज्ञ का नेतृत्व कर रहे बालक दास जी महाराज को लोगों ने काफी सराहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव क्या इर्द-गिर्द गांव के भी लोगों का सहयोग बढ़ चढ़कर व सराहनीय रहा। इस कार्य से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।