Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

कठार ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी की जेल में हुई मौत

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव में वर्ष 2012 में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी तथा आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे चंद्रशेखर सिंह की जेल में मौत हो गई है।

कठार ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी की जेल में हुई मौत

- 2012 में कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव में गोली मार की गई थी हत्या, कोर्ट ने सुनाया था आजीवन कारावास की सजा

केटी न्यूज/बक्सर

कठार ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी की जेल में हुई मौत

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव में वर्ष 2012 में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी तथा आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे चंद्रशेखर सिंह की जेल में मौत हो गई है। उनका निधन बुधवार को हुआ है। जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत खराब चल रही थी। पुलिस अभिरक्षा में उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया था।

कठार ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी की जेल में हुई मौत

पटना से लौटने के दौरान ही रास्ते में हॉर्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। बक्सर जेल प्रशासन ने उनकी मौत की पुष्टि की है। जानकारों की मानें तो अभी कुछ दिन पहले ही वे अपनी छोटी बेटी की शादी किए थे, जिसमें पे रोल पर बाहर आए थे। गौरतल है कि 30 जनवरी 2012 को कठार गांव के पूरब बधार स्थित खलिहान में आग तापने के दौरान पुआल की राख उड़ने से शुरू हुए विवाद में तीन लोगों की गोली मार हत्या कर दी गई थी।

कठार ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी की जेल में हुई मौत

इस घटना में कठार के सच्चिदानंद तिवारी, बबन तिवारी व मिंटू तिवारी को गोली लगने से मौत हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष ने चंद्रशेखर सिंह समेत उनके परिवार के अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया था। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।