मारवाड़ी महिला संघ ने पुलिस पदाधिकारी को बांधी राखी,एसपी ने गिफ्ट में दिया महिलाओं की सुरक्षा भरोसा

मारवाड़ी महिला संघ ने पुलिस पदाधिकारी को बांधी राखी,एसपी ने गिफ्ट में दिया महिलाओं की सुरक्षा भरोसा

केटी न्यूज/बक्सर 

बुधवार व गुरूवार को भाई बहन का पवित्र पर रक्षाबंधन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिसके तहत बक्सर मारवाड़ी महिला संघ ने रक्षाबंधन मनाते हुए पुलिस पदाधिकारियों को राखी बांधकर उनके बहन की कमी महसूस नहीं होने दिया। मंगलवार को मारवाड़ी महिला संघ ने पुलिस लाइन में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इसके अलावे बक्सर एसपी मनीष कुमार और

होमगार्ड के डीएसपी को राखी बांधकर गिफ्ट के रूप में महिलाओं की सुरक्षा की मांग किया। महिला मारवाड़ी महिला संघ की अध्यक्ष ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व में बहुत से पुलिस पदाधिकारी भाई अपने बहनों के पास राखी बनवाने नहीं जा पाते हैं। जिसकी कमी उनको हमेशा खलती है। इस कमी को दूर करने के लिए मारवाड़ी महिला संघ ने पुलिस पदाधिकारी के

साथ रक्षांधन पर्व माया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि भाई बहन का प्रेम का पर्व के तहत मारवाड़ी महिला संघ द्वारा पुलिस पदाधिकारी को राखी बांधा गया है। बहनों की रक्षा करने को लेकर मारवाड़ी महिला संघ को आश्वासन दिया गया है कि पुलिस पदाधिकारी महिलाओं की रक्षा को लेकर हमेशा तत्पर रहेगी।