Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

सावन उत्सव में मासूमों संग झूमी मां, पाथवेज वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

डुमरांव के टेक्सटाईल कॉलोनी स्थित पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे बच्चियों व उनके मां के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सावन उत्सव में मासूमों संग झूमी मां, पाथवेज वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

- सावन उत्सव के दौरान मेंहदी प्रतियोगिता समेत कई खेलों का हुआ आयोजन

केटी न्यूूज/डुमरांव 

डुमरांव के टेक्सटाईल कॉलोनी स्थित पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे बच्चियों व उनके मां के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस उत्सव की खास बात यह थी कि बच्चों के साथ उनकी मां ने भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा बच्चों के साथ झूम कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। इस दौरान छात्रों के साथ उनकी मां के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। मौके पर झुला भी लगाया गया था, जिस पर बच्चों ने देर तक मस्ती की। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल की डायरेक्टर उर्मिला सिंह और नेहा सिंह ने किया वही संचालन शिक्षिका कृति ने किया। सावन उत्सव  कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गान व नृत्य के साथ किया गया। जिसके बाद नन्हें मुन्हें छात्रों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य, संगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन का झूला था। जिसपर बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। वही छोटे बच्चों द्वारा शिव पार्वती की भाव भंगिमा में नृत्य कर सबका मन मोह लिया गया। बच्चों की मां के लिए भी गेम आयोजित किया गया था। जिसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। जिसमे दर्जनों युवतियों ने हिस्सा लिया और अपने हाथों पर मेहंदी रचाई। कार्यक्रम के अंत में गोलगप्पे, चाट और समोसे का लुफ्त बच्चे और अभिभावकों ने उठाया। अपने संबोधन में इंजिनीयर डॉ. आर राघवन ने कहा कि बच्चों में नैसर्गिं प्रतिभा होती है। जरूरत है उन्हें सही मागर्दशन देकर उभारने की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जहां छात्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रति रूचि बढ़ेगी तथा उनकी प्रतिभा बाहर आएगी वही, उनकी मां भी बच्चों को मनोरंजक तरीके से पढ़ाई से जोड़ने की गुरू सिखेंगी। इसी उदेश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में रेशम केसरी, शिवानी तिवारी, स्नेहा दुबे, निकिता, कृति, आकांक्षा, अमन समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे। वही अभिभावकों में राधा कुमारी, आरती देवी, मीरा देवी, रुबाना बेगम, मुन्नी देवी, नंदनी कुमारी, आँचल शर्मा, शिल्पी कुमारी, लाली देवी, प्रीति कुमारी, सोनी कुमारी समेत अनेको अभिभावक उपस्थित रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।