हारे जमाना: मां ने मारा चाटा तो बेटी ने पी ली जहर, हालत गंभीर

हारे जमाना: मां ने मारा चाटा तो बेटी ने पी ली जहर, हालत गंभीर

केटी न्यूज/ आरा

शनिवार की देर शाम किशोरी को मारा मां के थप्पड़ क्या मारा उसने नाराज होकर कीटनाशक दवा पी ली। जिसके बाद से किशोरी की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिवार के सदस्यों के द्वारा उपचार के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके डाक्टरों के द्वारा इलाज शुरू किया गया। घटना का अंजाम भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी चंदेश्वर यादव की 15 वर्षीय पुत्री के द्वारा दिया गया।

वह नवीं वर्ग की छात्रा है। पीड़ित किशोरी की मां कलावती देवी ने कहा कि वह घर से काम निपटा कर पट्टीदार में एक उसकी चचेरी भाभी है। उसी के घर प्रतिदिन चली जाती है। मैं हमेशा अपने बेटी को मना करती थी।

घर में ही रहा करो वहां रोज मत जाओं। कल भी शाम को वह अपनी चचेरी भाभी के घर फिर चली गई। जब वहां से घर वापस आई तो मां ने गुस्से में उसे दो चाटा माऱ दिया। उसके बाद मैं घर से बाहर चली गई। इसी बीच उसने कीटनाशक ली। जब घर आई तो देखा कि छटपटा रही है।