Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वितरित किए फल और वस्त्र

चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे वृद्धाश्रम, कमला नगर जीटी रोड चंदौली का जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने निरीक्षण किया।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वितरित किए फल और वस्त्र

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे वृद्धाश्रम, कमला नगर जीटी रोड चंदौली का जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के वृद्धजनों से मुलाकात कर फल, मिठाई और वस्त्र वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां रहने वाले लोगों की संख्या और प्रति व्यक्ति खर्च के बारे में जानकारी ली। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यहां करीब 90-100 लोग रहते हैं, जिन पर रोज़ाना 114 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होता है। इस खर्च में दो बार नाश्ता और दो बार भोजन दिया जाता है। जिलाधिकारी ने आवास, रसोई और टॉयलेट का भी निरीक्षण किया और समाज कल्याण अधिकारी को नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया और आयुष्मान कार्ड बनाए। इस कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।