Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

डुमरांव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर नगर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर रविवार को डुमरांव थाने के प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार पांडेय एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की।

डुमरांव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

डुमरांव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

केटी न्यूज/डुमरांव

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर प्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि यह पर्व शांति और भाईचारे का संदेश देता है। इसलिए सभी लोग आपसी मेल-जोल और सहयोग से त्योहार को मनाएं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की।

डुमरांव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

वहीं, त्योहार पर नगर की साफ-सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व शांति, प्रेम और एकता का प्रतीक है,

डुमरांव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जिसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। मौके पर बिजली एईई राकेश दुबे, दुर्गेश सिंह, इस्लाम अंसारी, संजय शर्मा, मुस्ताक अहमद, मो. जावेद सहित अन्य शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।