Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

स्पीडी ट्रायल में सजा होने अपराधियों में दहशत, चार पास्को एक्ट के आरोपियों को दिलाई गयी सजा: एसपी

स्पीडी ट्रायल में सजा होने अपराधियों में दहशत, चार पास्को एक्ट के आरोपियों को दिलाई गयी सजा: एसपी
एसपी दीपक वर्णवाल

- स्पीडी ट्रायल से अपराधियों के छक्के छुड़ा रही बक्सर पुलिस

- फरवरी में चार मामलों में पांच अभियुक्तों को मिली सजा

- पॉक्सों के चार तथा एनडीपीएस ऐक्ट के एक अभियुक्त को पिछले माह मिली सजा

- 44 अन्य अभियुक्तों को भी मिली है सजा

स्पीडी ट्रायल में सजा होने अपराधियों में दहशत, चार पास्को एक्ट के आरोपियों को दिलाई गयी सजा: एसपी

केटी न्यूज/बक्सर

अपराधियों पर लगाम लगाने तथा उन्हें सजा दिलाने मंे बक्सर पुलिस इन दिनों खासे तत्पर है। जिस कारण अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है। पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने में पुलिस ने स्पीडी ट्रायल को भी धारदार बना दिया है। फरवरी 2023 में इसका नजारा भी देखने को मिला है। इस महीने बक्सर पुलिस ने स्पीडी ट्रायल वाले कुल चार मामलों का निष्पादन कराते हुए पांच अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलवाई है। जिसमें सबसे अधिक पॉक्सों ऐक्ट के चार तथा एनडीपीएस ऐक्ट के एक मामले शामिल है। वही सामान्य कांडो में पुलिस ने तत्परता तथा मजबूत साक्ष्यों के सहारे 42 मामलों का निष्पादन कराते हुए 44 दोषियों की सजा मुकर्रर करवाई है। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी में पुलिस ने पॉक्सों ऐक्ट के तहत धनसोई थाना कांड संख्या 109/21 के अभियुक्त तथा सरेया गांव निवासी महेश कुमार तथा सुनील कुमार को, महिला थाना कांड संख्या 118/20 के अभियुक्त चौसा के सोनू केशरी तथा नगर थाना कांड संख्या 532/14 के अभियुक्त सोहनी पट्टी बक्सर के देवनाथ सिंह का ससमय स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने में महत्वूर्ण भूमिका निभाई है।

स्पीडी ट्रायल में सजा होने अपराधियों में दहशत, चार पास्को एक्ट के आरोपियों को दिलाई गयी सजा: एसपी

इसके अलावे एनडीपीएस ऐक्ट ( मादक पदार्थ की तस्करी ) में औद्योगिक थाना कांड संख्या 159/21 के अभियुक्त मझरियां निवासी संतोष कुमार सिंह उर्फ रसगुल्ला को सजा दिलाने में बक्सर पुलिस कामयाब हुई है। स्पीडी ट्रायल संबंधित मुकदमों के निष्पादन में स्पीडी ट्रायल प्रभारी बिगाउ राम की भूमिका की सराहना पुलिस महकमें में हो रही है। जबकि समय से कांडो का पर्यवेक्षण पूरा कर पुलिस ने 42 समान्य मुकदमों के 44 अभियुक्तों को भी सजा दिलवा अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए है। 

कहते है एसपी

प्रभारी एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि कांडो के पर्यवेक्षण के दौरान पुलिस को मजबूत साक्ष्य तथा गवाह तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इन्हीं कारणों से अब अपराधिक मामलों का त्वरित निष्पादन हो रहा है तथा अपराधियों को सजा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्यशैली से अपराधियों खासकर जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों में पुलिस तथा कानून का भय बना हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बक्सर पुलिस के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।