Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम
Keshav Times

स्टेशन के बाहर टेम्पो खड़ा कर जाम लगाने वाले चालकों को डीएसपी ने सिखाया सबक

रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार के पास बेतरतीब ढंग से टेम्पो तथा ई-रिक्शा खड़ा कर पूरे दिन इस सड़क पर जाम लगाने वाले टेम्पो व ठेला चालकों को बुधवार को डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने सबक सिखाया।

स्टेशन के बाहर टेम्पो खड़ा कर जाम लगाने वाले चालकों को डीएसपी ने सिखाया सबक

केटी न्यूज/डुमरांव

रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार के पास बेतरतीब ढंग से टेम्पो तथा ई-रिक्शा खड़ा कर पूरे दिन इस सड़क पर जाम लगाने वाले टेम्पो व ठेला चालकों को बुधवार को डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने सबक सिखाया।  वे दोपहर के वक्त स्टेशन पर पहुंचे तथा सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों को वहां से वाहन हटा रेलवे द्वारा बनवाए गए टेम्पो स्टैंड में वाहन लगाने का निर्देश दे रहे थे। इस दौरान डीएसपी के गॉर्ड के अलावे सुपर कॉप से चलने वाले जवान तथा डुमरांव थाने के पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे। स्टेशन के पास जाम लगने से रेल यात्रियों को हो रही फजीहत तथा इस पथ में जाम से आम आवम की परेशानियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएसपी खुद ऑटो चालकों व ठेला संचालकों को सबक सिखाने मैदान में उतरे थे। हाथ में डंडा लिए डीएसपी टेम्पो व ठेला चालकों को कानून का पाठ पढ़ा रहे थे। उन्हें देख वहान चालक भाग खड़े हुए। इसके बाद डीएसपी ने उन्हें निर्देश दिया दुबारा टिकट काउंटर से दुर्गा मंदिर के आस पास सड़क किनारे टेम्पो खड़ी न करें। डीएसपी ने टेम्पो चालकों को ऑटो स्टैंड में ही अपना वाहन खड़ा करने का निर्देश दिया। डीएसपी के इस तेवर से जहां ऑटो चालको व ठेला पर सामान बेचने वालों की मुश्किलें बढ़ी रही वही आम लोगों तथा रेल यात्रियों ने चैन की सांस लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।