Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

पटना के अभिनव ने राज हाई स्कूल के खेल मैदान में की चौकों व छक्कों की बरसात, झूम उठे दर्शक

डुमरांव के राज हाई स्कूल के खेल मैदान में संत जॉन सेकेन्ड्री रूकूल के तत्वावधान में चल रहे डुमरांव चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा क्वाटर फाईनल मुकाबला बिहार की पटना व यूपी के मऊ की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें पटना की टीम ने एकतरफा अंदाज में मऊ को आठ विकेट से पराजित कर दिया।

पटना के अभिनव ने राज हाई स्कूल के खेल मैदान में की चौकों व छक्कों की बरसात, झूम उठे दर्शक

- डुमरांव चैलेंजर ट्रॉफी, मऊ को एकतरफा अंदाज में रौंद सेमीफाईनल में पहुंची पटना की टीम

- पटना ने 9.5 ओवर में ही दो विकेट खो हासिल किया लक्ष्य,

- नगरपरिषद के ईओ, चेयमैन, हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत गणमान्य लोगों ने किया मैच का उद्घाटन

पटना के अभिनव ने राज हाई स्कूल के खेल मैदान में की चौकों व छक्कों की बरसात, झूम उठे दर्शक

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव के राज हाई स्कूल के खेल मैदान में संत जॉन सेकेन्ड्री रूकूल के तत्वावधान में चल रहे डुमरांव चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा क्वाटर फाईनल मुकाबला बिहार की पटना व यूपी के मऊ की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें पटना की टीम ने एकतरफा अंदाज में मऊ को आठ विकेट से पराजित कर दिया। पटना ने मऊ द्वारा दिए गए 130 रन के लक्ष्य को मात्र 9.5 ओवर में ही चेज कर लिया। पटना के अभिनव उर्फ गोलू ने चार चौकों व आठ गगनचुंबी छक्कों के सहारे महज 30 गेंद में 76 रन की विध्वंसक पारी खेल मऊ के स्कोर को बौना साबित कर दिया।

पटना के अभिनव ने राज हाई स्कूल के खेल मैदान में की चौकों व छक्कों की बरसात, झूम उठे दर्शक

मैच में मऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लोकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। मऊ की टीम निर्धारित 16 ओवरों के दौरान ही मात्र 130 रन बना आल आउट हो गई। मऊ की तरफ से सुमित ने अधिकतम 32 रन की पारी खेली। इसके अलावे मऊ को कोई भी बल्लेबाज पटना की धारदार गंेदबाजी के सामने टिक नहीं पाया। पटना की टीम ने शुरूआती पांच ओवरों में ही मऊ के दोनों ओपनरों समेत तीन विकेट चटका दबाव में ला दिया। इस दबाव से मऊ की टीम अंत तक उबर नहीं पाई तथा निर्धारित ओवर खत्म होने के पहले ही आल आउट हो गई। पटना की तरफ से रोहित शर्मा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। इसके अलावे सभी गंेदबाजों ने भी रोहित का बखूबी साथ निभाया।

पटना के अभिनव ने राज हाई स्कूल के खेल मैदान में की चौकों व छक्कों की बरसात, झूम उठे दर्शक

131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम ने मात्र 9.5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल किया। पटना की तरफ से अभिनव उर्फ गोलू ने मात्र 30 गेंद 76 रन की तेज तर्रार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं। अभिनव के पारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पारी में 64 रन बाउंड्री से लगाए जबकि मात्र 12 रन ही सिंगल व डबल के रूप में लिए। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैदान मंे उपस्थित हजारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मऊ की तरफ से बेचन यादव और मिथिलेश ने 1-1 विकेट हासिल किया। पटना की टीम ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत सेमीफाईनल में पहुंच गई है।

पटना के अभिनव ने राज हाई स्कूल के खेल मैदान में की चौकों व छक्कों की बरसात, झूम उठे दर्शक

मैच समाप्ति पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना के अभिनव को अंग्रेजी शिक्षक अजितेश कुमार, मिस्टर मनोज, प्रिंस और चंकित श्रीवास्तव के द्वारा दिया गया। 

नप के ईओ, चेयरमैन व राज हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक ने किया उद्घाटन

इस क्वाटर फाईनल मैच का उद्घाटन डुमरांव नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मनीष कुमार, चेयरमैन सुनीता गुप्ता, उनके प्रतिनिधि सुमित गुप्ता और राज उच्च विद्यालय डुमरांव के प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काट व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया। इस दौरान नगर परिषद के ईओ मनीष कुमार ने बल्लेबाजी व चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित ने गेंदबाजी कर मैच की औपचारिक शुरूआत कराई।

पटना के अभिनव ने राज हाई स्कूल के खेल मैदान में की चौकों व छक्कों की बरसात, झूम उठे दर्शक

नगर परिषद के ईओ व चेयरमैन ने अपने संबोधन में इस आयोजन के लिए आयोजक संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के सह निदेशक शुभम सिंह को साधुवाद दिए तथा कहा कि नगर परिषद का प्रयास पूरे शहर को चकाचक बनाने का है। ईओ व चेयरमैन ने कहा कि खेलकूद आपसी भाईचारा को मजबूूत करती है। मैच में कॉमेंटेटर के रूप में मनोज कुमार और अजितेश कुमार उपस्थित रहे। स्कोरर के रूप में चेतन रहे और अंपायर की भूमिका में रौनक और अभिषेक मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।