मसर्हियां गोलीकांड पर पुलिस का शिकंजा कसने की तैयारी, फरार आरोपितों की तलाश तेज

मसर्हियां गोलीकांड में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी अब पुलिस की प्राथमिकता में है। मामले में छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य मुख्य आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गुरुवार की शाम पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मुरार थाना पहुंचकर कांड की प्रगति की समीक्षा की और फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मसर्हियां गोलीकांड पर पुलिस का शिकंजा कसने की तैयारी, फरार आरोपितों की तलाश तेज

__ एसपी के मुरार थाना पहुंचते ही लंबित मामलों की समीक्षा, छह आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद बाकी की धरपकड़ पर जोर

केटी न्यूज/डुमरांव।

मसर्हियां गोलीकांड में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी अब पुलिस की प्राथमिकता में है। मामले में छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य मुख्य आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गुरुवार की शाम पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मुरार थाना पहुंचकर कांड की प्रगति की समीक्षा की और फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।एसपी के निरीक्षण से थाना पुलिस की कार्यशैली और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर भी गतिविधियां तेज हुईं। उन्होंने थाने में दर्ज विभिन्न कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि मामलों के निष्पादन में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

साथ ही अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की जांच की। वारंट और कुर्की से जुड़े मामलों की स्थिति के साथ थाना परिसर की साफ-सफाई तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी रणनीति के तहत काम करने का निर्देश दिया।

__ अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसपी ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने के साथ आम लोगों के प्रति शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष नेहा कुमारी को पुलिसिंग व्यवस्था प्रभावी बनाने, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।