Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

पुलिस ने 72 घंटे में रंगदारी मांगने के मामले का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सासाराम (रोहतास): रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रंगदारी मांगने के एक मामले में मुख्य आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 72 घंटे में रंगदारी मांगने के मामले का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज़/सासाराम (रोहतास)

सासाराम (रोहतास): रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रंगदारी मांगने के एक मामले में मुख्य आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, चंदेश्वर राम का 22 वर्षीय पुत्र जय कुमार, काराकाट थाना क्षेत्र के नांद गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-2, कुमार वैभव ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 25 सितंबर को बैजला गांव निवासी 35 वर्षीय मनीष कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके व्हाट्सएप पर एक संदेश और वीडियो भेजकर 15 लाख रुपए का सोना रंगदारी के रूप में मांगा गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मनीष के आवेदन पर कांड दर्ज किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रोहतास को सूचित किया गया, जिन्होंने एक टीम का गठन किया। जिला आसूचना इकाई के सहयोग से आरोपी को 72 घंटे के अंदर बिक्रमगंज से गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी 2 ने बताया कि रंगदारी मांगने के लिए जिस मोबाइल का उपयोग किया गया था, उसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस कार्रवाई में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रौशन कुमार, जिला आसूचना इकाई डेहरी के प्रभारी राहुल कुमार, एसआई नितेश कुमार और अन्य सदस्य शामिल थे।

फिल्मी अंदाज में रंगदारी मांगने का मामला

जानकारी के अनुसार, जय कुमार ने मनीष कुमार से 15 लाख रुपए का सोना ऐंठने के लिए एक फिल्मी तरीके का सहारा लिया। उसने पीड़ित को भेजे गए लिखित और वीडियो संदेश में कहा कि 10 दिनों के भीतर बी एड कॉलेज के पास स्थित ट्रांसफार्मर के बगल में एक खंडहर में सफेद पत्थर के नीचे सोना रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उसने मनीष और उसके भाई को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता ने काफी कर्ज लिया था, जिससे वह बहुत अपमानित महसूस कर रहा था। मनीष कुमार के गांव में भाई की शादी होने के कारण वह उनसे भली-भांति परिचित था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।