11 थानों के थानाध्यक्ष व दो सर्किल इंस्पेक्टर बदलें, प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा बनी डुमरांव की थानाध्यक्ष,संजय सिन्हा को मिली नगर थाना की कमान

रविवार को एसपी मनीष कुमार ने एक बार फिर से 13 पुलिस पदाधिकारियों को नई पोस्टिंग दी है। इसमें कई थानों के थानाध्यक्ष तथा बक्सर नगर व ब्रह्मपुर के सर्किल इंस्पेक्टर भी बदल गए। नयें थानों में पदस्थापित किए गए अधिकांश थानाध्यक्ष हाल ही में दूसरे जिलों से आए थे.........................

11 थानों के थानाध्यक्ष व दो सर्किल इंस्पेक्टर बदलें, प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा बनी डुमरांव की थानाध्यक्ष,संजय सिन्हा को मिली नगर थाना की  कमान
बक्सर एसपी मनीष कुमार

केटी न्यूज/बक्सर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। रविवार को एसपी मनीष कुमार ने एक बार फिर से 13 पुलिस पदाधिकारियों को नई पोस्टिंग दी है। इसमें कई थानों के थानाध्यक्ष तथा बक्सर नगर व ब्रह्मपुर के सर्किल इंस्पेक्टर भी बदल गए। नयें थानों में पदस्थापित किए गए अधिकांश थानाध्यक्ष हाल ही में दूसरे जिलों से आए थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा को डुमरांव का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वही संजय कुमार सिन्हा को बक्सर नगर का थानाध्यक्ष, सुनीत कुमार सिंह को मुफस्सिल थानाध्यक्ष, संतोष कुमार को राजपुर थानाध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह को बक्सर नगर का सर्किल इंस्पेक्टर, धर्मेन्द्र कुमार को ब्रह्मपुर का सर्किल इंस्पेक्टर, संजय कुमार-वन को यातायात थानाध्यक्ष, संजय कुमार -टू को पुलिस कार्यालय बक्सर, मनोज कुमार सिंह को चुनावी कोषांग, पुलिस कार्यालय बक्सर, नंदू कुमार को नावानगर थानाध्यक्ष, कमलनयन पांडेय को नावानगर थाना से मुरार का थानाध्यक्ष, अख्तर रब्बानी को बगेन गोला का थानाध्यक्ष तथा रविकांत प्रसाद को मुरार थाना से इटाढ़ी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

एसपी मनरीष कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नयें जगहों पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह तबादला भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोक सभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है।