प्रीति पटेल बक्सर महिला जदयू की चौथी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत, जताया आभार

डुमरांव विधानसभा की चर्चित महिला नेत्री प्रीति पटेल को जदयू महिला प्रकोष्ठ का चौथी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिहार जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में उनको मनोनयन पत्र देते हुए कहा कि आपके अनुभव व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रीति पटेल बक्सर महिला जदयू की चौथी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत, जताया आभार

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव विधानसभा की चर्चित महिला नेत्री प्रीति पटेल को जदयू महिला प्रकोष्ठ का चौथी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिहार जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में उनको मनोनयन पत्र देते हुए कहा कि आपके अनुभव व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

संगठन को मजबूत, धारदार एवं गतिशील बनाने में आपकी भूमिका बेहद सक्रिय रहती है। वहीं प्रीति पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए अद्वितीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं घर के बाहर कदम नहीं रखती थी वह आज घर की दहलीज को पार समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाने लगी।

पहले घर में बेटा पैदा होने पर ही खुशी मनायी जाती थी और लड़की पैदा होने पर घर-समाज के लोग कहते थे विपति आ गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संकीर्ण सोच को बदलने का काम किया। सीएम ने लड़की के जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा तक आर्थिक मदद और निःशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान किया। उसी का परिणाम है कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है

और लड़कों से कदमताल कर समाज में मजबूती से आगे बढ़ रही है। अब लड़की परिवार की बोझ नहीं शान है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी से पूर्व सबसे ज्यादा कोई प्रताड़ित होती थी तो वह हमारी बहन, बेटियां होती थी। गरीब मजदूर दिनभर की गाढ़ी कमाई शाम में शराब पीकर उड़ा देते थे और घर में बीबी, बच्चे भूखे सोने के लिए विवश होते थे।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मांग को समझते हुए बिहार में शराबबंदी कानून लागू की और समाज में शांति कायम करने का काम किया। कल तक जिन घरों में अशांति, अराजकता और भूखमरी थी, आज वहां शांति, उन्नति व खुशहाली है।

इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की सोनी देवी, कंचन देवी, कुसुम देवी, धर्मशीला देवी, इंदु, नीलम, पूनम, मीना, प्रियंका आदि ने उन्हें बधाई दी है।