प्रधानमंत्री जन्मदिन पर राज्यसभा सांसद खेल महोत्सव का हुआ उद्धघाटन

भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को बक्सर किला मैदान पर राज्यसभा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय कोयला मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने किया, मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान सभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने किया।

प्रधानमंत्री जन्मदिन पर राज्यसभा सांसद खेल महोत्सव का हुआ उद्धघाटन

केटी न्यूज/बक्सर 

भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को बक्सर किला मैदान पर राज्यसभा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय कोयला मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने किया, मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान सभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने किया।

स्वागत भाषण में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यह खेल महोत्सव अपने आप में एक भावनात्मक वातावरण को विकसित करने का भाग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जीवन में खेल के महत्व को प्राथमिकता दे कर बच्चों और बच्चीयों के साथ-साथ राष्ट्र के निर्माण में खेल की महता को समझा है। उन्होंने कहा कि खेल की सकारात्मक भावनाओं से भाई चारा की उत्पत्ति होती है, जिससे राष्ट्रीय भावना को बल मिलता है।

नेताओं का कहना था कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, गांव गली में छिपी हुई प्रतीभा को सामने लाने के साथ क्षेत्रीय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। उनका कहना था कि भारत सरकार के सहयोग से बिहार की एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में खिलाडिय़ों के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है जिसमें मेडल लाओ नौकरी पाओ, खेल छात्रवृत्ति योजना, 8053 पंचायतों में

खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम, जिला स्तर पर मल्टी पर्पज हॉल, जिम और स्टैडियम, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए विशेष छूट आदि कई सराहनीय कार्य सरकार ने चला रखा है। मानव जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। खेल से खिलाड़ी के साथ साथ देश का भी सर्वागिण बिकास होता है। कार्यक्रम के अंत में 

ध्यनवाद ज्ञापन दुर्गेश उपाध्याय संयोजक क्रीड़ा मंच बक्सर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद कुमार ओझा उर्फ बबलू ओझा की सराहनीय भूमिका रही। साथ ही संतोष पाठक, प्रदीप दुबे, धन्नजय राय, रानी चौबे, कैमूर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, कृपा शंकर चौबे, धनंजय मिश्रा,

सतीश दुबे, रमेश गुप्ता, संध्या पाण्डेय, वर्षा पाण्डेय, जय प्रकाश राय, सतीश दूबे, उमाशंकर पाण्डेय, तेज प्रताप छोटे, विनय उपाध्याय, संजय साह,अभिनन्दन सिंह तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।