Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

डेयरी फार्म की गाड़ी की चपेट में आ महिला की मौत, गांव में आक्रोश

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव में गुरुवार को घरेलू सामान खरीदने निकली 55 वर्षीय महिला पानमुनी देवी की मौत डेयरी फार्म की गाड़ी की चपेट में आने से हो गई। हादसे के बाद से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

डेयरी फार्म की गाड़ी की चपेट में आ महिला की मौत, गांव में आक्रोश

डेयरी फार्म की गाड़ी की चपेट में आ महिला की मौत, गांव में आक्रोश

केटी न्यूज/सिमरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका पानमुनी देवी, जो सर्वजीत राम की पत्नी थीं, गांव की ही एक दुकान की ओर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार से आ रही डेयरी फार्म की गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पानमुनी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गाड़ी चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।

डेयरी फार्म की गाड़ी की चपेट में आ महिला की मौत, गांव में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि डेयरी फार्म की गाड़ियां अक्सर गांव के रास्तों पर तेज रफ्तार से दौड़ती हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाता। इस लापरवाही का नतीजा पानमुनी देवी को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। हादसे के बाद गांव के लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

डेयरी फार्म की गाड़ी की चपेट में आ महिला की मौत, गांव में आक्रोश

मामले की पुष्टि करते हुए सिमरी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया है। पुलिस वाहन चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

डेयरी फार्म की गाड़ी की चपेट में आ महिला की मौत, गांव में आक्रोश

यह हादसा न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में डेयरी फार्म और अन्य व्यावसायिक वाहनों की मनमानी पर भी सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन वाहनों की गति और संचालन पर नियंत्रण लगाया गया होता तो शायद यह घटना टल सकती थी।

डेयरी फार्म की गाड़ी की चपेट में आ महिला की मौत, गांव में आक्रोश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।