Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

किशोर की मौत मामले में मां के बयान पर दर्ज हुआ एफआईआर, हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

15 अक्टूबर को टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के दक्षिण स्थित बागीचे में डुमरांव के कड़वी निवासी किशोर का शव बरामद हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को उसकी मां संतरा देवी ने कृष्णाब्रह्म थाने में लिखित आवेदन दे अपनी पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

किशोर की मौत मामले में मां के बयान पर दर्ज हुआ एफआईआर, हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

- मंगलवार की शाम टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन से दक्षिण स्थित बागीचे में मिला था शव, सोमवार को ही घर से बाजार जाने की बात कह निकला था किशोर

केटी न्यूज/डुमरांव

15 अक्टूबर को टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के दक्षिण स्थित बागीचे में डुमरांव के कड़वी निवासी किशोर का शव बरामद हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को उसकी मां संतरा देवी ने कृष्णाब्रह्म थाने में लिखित आवेदन दे अपनी पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

पुलिस को दिए आवेदन में संतरा ने जिक्र किया है कि उसका 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ अरविंद कुमार 14 अक्टूबर को घर से बाजार जाने की बात कह निकला था। उसके साथ खिरौली के बली राय का पुत्र विकास राय भी था। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो मैं उसके मोबाईल पर फोन की तो मोबाईल स्वीच ऑफ आ रहा था। अभी हमलोग उसकी खोजबीन कर ही रहे थे कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे यह जानकारी मिली कि टुड़ीगंज स्टेशन से दक्षिण बागीचे में एक किशोर का शव पड़ा है। इस सूचना पर हमलोग तुरंत वहां पहुंचे। वह शव मेरे बेटे का ही था। संतरा की मानें तो उसके बेटे की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वही, मृतक के परिजनों की मानें तो उसके मोबाईल के कॉल डिटेल्स इस मामले में अहम साबित हो सकता है। 

वही जानकारों की मानें तो पुलिस इस मामले को नशाखोरी तथा प्रेम प्रसंग के ऐंगल से जोड़कर देख रही है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल कर रही है। जल्दी ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।