Monday, 30 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण है एनसीसी कैडेटो की भूमिका - कर्नल

30 बिहार बटालियन एनसीसी बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को एमपी उच्च विद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण है एनसीसी कैडेटो की भूमिका - कर्नल

- एमपी उच्च विद्यालय में एनसीसी कैडेटो ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पूर्वी जोन के महानिदेशक

केटी न्यूज/बक्सर

स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण है एनसीसी कैडेटो की भूमिका - कर्नल

30 बिहार बटालियन एनसीसी बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को एमपी उच्च विद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पूर्वी जोन के महानिदेशक अमरेन्द्र मोहन व निदेशक टीवीके रेड्डी मौजूद थे। 

इस दौरान कर्नल रितेश के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटो ने पूरे विद्यालय परिसर की साफ सफाई की तथा स्कूली छात्रों को सफाई के प्रति जागरूक किया। अपने संबोधन में कमान अधिकारी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासित होते है, जिस कारण ये स्वच्छता अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कैडेट्स के साथ ही सामान्य छात्रों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया और कहा कि साफ सफाई की आदत हमे डालनी चाहिए। इससे हम समाज को स्वच्छ तथा सुंदर बना सकते है। इसके अलावे अपने घर तथा आस पास की सफाई कर हम समाज से कई बीमारियों को दूर कर सकते है। उन्होंने कैडेटो तथा छात्रों को साफ सफाई के प्रति लगनशील होने की सीख दी। वही भारत सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पूर्वी जोन के महानिदेशक ने कहा कि केन्द्र सरकार स्वच्छता अभियान के प्रति काफी गंभीर व सचेत है। हमे मिलकर भारत सरकार के इस अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने इस अभियान को मजबूती से संचालित करने के लिए 30 बिहार बटालियन एनसीसी बक्सर के कर्नल रितेश रंजन तथा कैडेट्स को बधाई दी। एनसीसी के सुबेदार जय प्रकाश, बीएचएम रामअवतार, सीएचएम राहुल कुमार समेत दर्जनों कैडेट्स, शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।