मैट्रिक परीक्षा में रौशन बना प्रखंड टॉपर, परिजनों में खुशी की लहर

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रखंड के कुलमनपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र रौशन कुमार यादव ने 500 में से 466 अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। बेटे की इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया और बधाई देने वालों की भीड़ उनके घर उमड़ पड़ी।रौशन के पिता अजय कुमार सिंह वाहन चालक हैं, जबकि माता मंजू देवी गृहिणी हैं।

मैट्रिक परीक्षा में रौशन बना प्रखंड टॉपर, परिजनों में खुशी की लहर

केटी न्यूज/केसठ। 

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रखंड के कुलमनपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र रौशन कुमार यादव ने 500 में से 466 अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। बेटे की इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया और बधाई देने वालों की भीड़ उनके घर उमड़ पड़ी।रौशन के पिता अजय कुमार सिंह वाहन चालक हैं, जबकि माता मंजू देवी गृहिणी हैं। रौशन ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के दौरान प्रतिदिन करीब छह घंटे पढ़ाई की। उनका लक्ष्य इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। वे प्लस टू हाई स्कूल रघुनाथपुर के छात्र हैं।

वहीं, केसठ निवासी लाल बहादुर सिंह की पुत्री सृष्टि कुमारी ने 465 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्लस टू उच्च विद्यालय केसठ की अनन्या भारती (455), हिमांशु कुमार पाल (451), ज्योति कुमारी (446) ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर की रूची कुमारी (458), अमित कुमार (456) एवं राजन कुमार द्विवेदी (455) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया।छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर समाजसेवी रजनीकांत दूबे, पूर्व मुखिया धनंजय कुमार, शिक्षक रोहित कुमार, भावना कुमारी, पुरुषोत्तम कुमार, गोल्डी दूबे सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। परिजनों ने भी मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।