Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान
Keshav Times

कोरानसराय में भव्य होगा श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ, तैयारी शुरू

कोरानसराय में भव्य होगा श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ, तैयारी शुरू

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय के पवित्र भूमि पर श्री राधेकीर्तन ब्रम्ह बाबा के तत्वावधान में श्री 108 विराट श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा, जिसमें दर्जनों संत श्रीमद्भागवत कथा का अमृत वर्षा करेंगे। आयोजन समिति द्वारा इसकी भव्य तैयारी शुरू कर दी गयी है।

कोरानसराय में भव्य होगा श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ, तैयारी शुरू

आगामी 16 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक होने वाली इस महायज्ञ में कथावाचिका अंजली गोस्वामी प्रयागराज सहित अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, हरिद्वार, काशी सहित दर्जनों जगहों के वैदिक संत इस महायज्ञ व सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष महंत श्री दीपक जी महाराज ने बताया कि 16 मार्च से वैदिक सम्मलेन का भव्य आयोजन शुरू किया जायेगा।

कोरानसराय में भव्य होगा श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ, तैयारी शुरू

उसी दिन पंचांग पूजन, कलशयात्रा सहित अन्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को दस बजे से कलशयात्रा के साथ शोभायात्रा निकाला जायेगा, जिसमें राम दरबार, राधे कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियों की प्रस्तुति की जायेगी।

कोरानसराय में भव्य होगा श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ, तैयारी शुरू

साथ ही मथुरा, वृंदावन और प्रयागराज से कीर्तन मंडली भी अपने कलाओं से भक्तों को भाव विभोर करेगी। शाम से साधु-संतों का श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन शुरू होगा। इसके लिए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है।

कोरानसराय में भव्य होगा श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ, तैयारी शुरू

महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 मार्च को विशाल भंडारे का साथ होगा। मौके पर आयोजन समिति के आचार्य पवन दुबे जी महाराज, आदित्य तिवारी जी महाराज, पंडित धनु ओझा जी महाराज सहित अन्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।