हड़ताली संविदाकर्मियों ने सीएस के समक्ष किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, मांगों को दुहराया

बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा गोप गुट जिला शाखा बक्सर के बैनर तले राज्य संघ के निर्णय अनुसार गुरूवार को हड़ताली संविदा कर्मियों ने सिविल सर्जन बक्सर के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया तथा कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना को संबोधित एक मांग पत्र भी सिविल सर्जन को सौंपा।

हड़ताली संविदाकर्मियों ने सीएस के समक्ष किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, मांगों को दुहराया

- फेस अटेंडेंस वापस लेने व समान काम के समान वेतन की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही है संविदाकर्मी

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा गोप गुट जिला शाखा बक्सर के बैनर तले राज्य संघ के निर्णय अनुसार गुरूवार को हड़ताली संविदा कर्मियों ने सिविल सर्जन बक्सर के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया तथा कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना को संबोधित एक मांग पत्र भी सिविल सर्जन को सौंपा। ज्ञात हो कि फेस अटेंडेंस वापस लेने, समान काम का समान वेतन देने, संविदा पर बहाल एएनएम की सेवा स्थाई करने सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार (हड़ताल) पर चल रहा है।

इस अवसर पर जिले भर की तमाम संविदा एएनएम व एनएचएम कर्मियों ने स्थानीय सदर अस्पताल में एक जुलूस निकाला तथा अपनी मांगों के समर्थन में जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। प्रदर्शन के दौरान संविदाकर्मी काफी आक्रोशित थी तथा मांग पत्र प्राप्त लेने में देरी करने पर सिविल सर्जन मुर्दाबाद, सिविल सर्जन होश में आओ, सिविल सर्जन हाय हाय का नारा भी बुलंद की। बाद में सिविल सर्जन के बुलाने पर एक शिष्टमंडल उनसे मिला।

जिसमें महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष लव कुश सिंह, जिला सचिव महेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार, बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता कुमारी, जिला सचिव सरिता कुमारी आदि शामिल थे। प्रदर्शन में जिला सचिव सरिता कुमारी, बलिराम यादव, श्यामा राय, मुन्नी कुमारी, रागिनी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, सोनी कुमारी,

अनिता कुमारी, प्रेमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, राखी कुमारी, कुंती कुमारी, चंद्रावती कुमारी, ममता कुमारी, गीता मिश्र, पूनम कुमारी, संध्या कुमारी, तनीषा कुमारी, संगीता कुमारी, सविता कुमारी, शांति कुमारी, सोनम कुमारी, सोनी प्रिया, पुनीता कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थी।