महिला आरक्षण कानून को लागु करने के लिए ऐपवा ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

महिला आरक्षण कानून को लागु करने के लिए ऐपवा ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

केटी न्यूज/डुमरांव

मंगलवार को डुमरांव में भारतीय प्रगतिशील महिला संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गारंटी करो, बलात्कारियों-अपराधियों को सजा दो सहित चौदह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय डुमरांव पर प्रदर्शन किया।

महिलाओं के द्वारा बीडीओ डुमरांव के माध्यम से मुख्यमंत्री, बिहार सरकार को स्मार पत्र सौपा गया। सभा को सम्बोधित करते हुए ऐपवा की जिला सचिव संध्या पाल ने कहा कि विकसित भारत के झुनझुना के बीच आज महिलाओं को रसोई गैस तक खरीदना मुश्किल है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाओं पर अत्याचार-बलात्कार जारी है और कई ऐसे अपराधी ऊंचे पदों पर आज भी आसीन हैं। जिला सह-सचिव पूजा कुमारी ने कहा कि समाज की आधी आबादी को आज भी गुलाम और कमजोर समझ कर उसके सम्मान और बराबरी के

अधिकार को दबाने की कोशिश हो रही है। लेकिन, हम महिलाएं सावित्रीबाई फुले-फातिमा शेख के जमाने से लेकर आज तक अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष के जरिए ही आगे बढ़ी हैं। प्रदर्शन में ऐपवा जिला अध्यक्ष रेखा देवी, फूलकुमारी देवी, उषा देवी, लीलावती देवी, बिन्दा देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं ।