Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

डीजे पर गाना बजाने के विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में किशोर जख्मी

बासुदेवा थाना क्षेत्र के अतिमी गांव में रविवार की रात आई एक बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक किशोर संदिग्ध परिस्थिति में जख्मी हो गया। जख्मी किशोर रुपेश कुमार का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।

डीजे पर गाना बजाने के विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में किशोर जख्मी

केटी न्यूज/नावानगर 

इधर ग्रामीणों की मानें तो अतिमी गांव निवासी जागबली यादव की पोती की बारात पिलापुर गांव से आई थी। जिसमें डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि इस विवाद के बीच गोली चलने की आवाज भी आई थी।

डीजे पर गाना बजाने के विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में किशोर जख्मी

वहीं, संभवतः बैण्ड बाजा देखने गया किशोर इस दौरान जख्मी हो गया। उसके गर्दन के पास बारूद जैसे किसी पदार्थ से जख्म हो गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि बारात में हो रहे आतिशबाजी के दौरान एक पटाखा छिटक किशोर के गर्दन पर जा लगा, जिससे वह जख्मी हो गया। जानकारों का कहना है कि इस घटना के बाद गांव वालों ने बारातियों की जमकर पिटाई भी की।

डीजे पर गाना बजाने के विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में किशोर जख्मी

जिसके बाद दूल्हा सहित सभी बाराती भाग खड़े हुए थे। बाद में दोनों पक्ष के बुद्धिजीवियों ने मामले को संभाला तथा सूचना पर पहुंची पुलिस की निगरानी में सोमवार की सुबह पांच बजे विवाह की रश्मों को पूरा कराया गया। हालांकि, पूरे गांव में इस बात की चर्चा हो रही थी कि किशोर के गर्दन के पास छू कर गोली निकल गई है।  

डीजे पर गाना बजाने के विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में किशोर जख्मी

इस संबंध में बासुदेवा थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि पटाखा छोड़ने के दौरान उसी के बारूद से लड़के के गर्दन में हल्की खरोच लगी है। थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इकार करते हुए कहा कि अभी तक इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

डीजे पर गाना बजाने के विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में किशोर जख्मी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।