बहन व बहनोई के बीच विवाद सुलझाने गये साले की जीजा ने चाकू से गोदकर की हत्या
जीजा ने अपने ही साले की चाकू गोदकर हत्याकर दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जूट गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के बहन और उसके पति के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने के लिए वह बहन के ससुराल पहुंचा था।

केटी न्यूज/पटना
जीजा ने अपने ही साले की चाकू गोदकर हत्याकर दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जूट गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के बहन और उसके पति के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने के लिए वह बहन के ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया कि जीजा ने साले पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगा और हमला तबतक किया जबतक की उसकी मौत न हो गयी।
हत्या की वारदात बिहार के गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव हुई। परिजनों के अनुसार मृत युवक रितेश कुमार राम को उसकी बहन अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल बुलाया था। जिसक के बाद जीजा शैलेश राम के साथ बात-बात में विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। उसी दौरान जीजा शैलेश ने चाकू निकालकर रितेश पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर एसडीपीओ 2 सिधवलिया राजेश कुमार ने कहा कि आरोपी जीजा शैलेश राम को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात आपसी विवाद के कारण हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।