अंचल का प्रभार अब मोहम्मद फिरोज अनवर को सौंपा गया
प्रखंड के अंचलाधिकारी के हड़ताल पर चले जाने के बाद अंचल का प्रभार अब राजस्व अधिकारी सह कानूनगो मोहम्मद फिरोज अनवर को सौंप दिया गया है। विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बुधवार को उन्हें प्रभारी अंचलाधिकारी का कार्यभार सौंपा।
--सीओ के हड़ताल पर रहने से प्रभावित हो रहे कार्य, नई व्यवस्था से तेजी की उम्मीद
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड के अंचलाधिकारी के हड़ताल पर चले जाने के बाद अंचल का प्रभार अब राजस्व अधिकारी सह कानूनगो मोहम्मद फिरोज अनवर को सौंप दिया गया है। विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बुधवार को उन्हें प्रभारी अंचलाधिकारी का कार्यभार सौंपा।बताया जाता है कि अंचलाधिकारी के हड़ताल पर रहने के कारण अंचल के विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

ऐसे में पहले वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह जिम्मेदारी दी गई थी।अब नए निर्देश के अनुसार प्रभार मोहम्मद फिरोज अनवर को दिए जाने से कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद व्यक्त की है कि नए प्रभारी अंचलाधिकारी के कार्यभार संभालने से अंचल से जुड़े राजस्व एवं अन्य लंबित कार्यों का निष्पादन शीघ्र होगा तथा आमजन को सुविधा मिलेगी।

