छिनतई गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मुरार पुलिस ने छिनतई करने वाले एक गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्व में उसके पांच साथी घटना के समय ही पकड़े गए थे, जबकि वह पुलिस को चकमा दे फरार चल रहा था। गिरफ्तार मास्टर माइंड की पहचान रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के नीतीश कुमार पिता छोटेलाल सिंह के रूप में हुई है।

छिनतई गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भेजा गया जेल

केटी न्यूज/चौगाईं

मुरार पुलिस ने छिनतई करने वाले एक गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्व में उसके पांच साथी घटना के समय ही पकड़े गए थे, जबकि वह पुलिस को चकमा दे फरार चल रहा था।  गिरफ्तार मास्टर माइंड की पहचान रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के नीतीश कुमार पिता छोटेलाल सिंह के रूप में हुई है। 

इस संबंध में मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि करीब दो माह पूर्व नीतीश तथा उसके गिरोह के उचक्के रात में एक शादी समारोह से लौट रहे वीडियोग्राफर, हलुवाई तथा एक महिला से करीब एक घंटे के अंतराल पर छिनतई की थी।

जिसमें ग्रामीणों के सहयोग से दो को छिनतई कर भागने के दौरान तथा उनसे पूछताछ में मिली जानकारी पर तीन अन्य समेत पांच को 12 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया था, जबकि नीतीश फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना पर पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।