Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

बदमाशों ने दरोगा को सरेआम पकड़कर पीटा

मथुरा में कुछ बदमाशों ने दरोगा को सरेआम पकड़कर पीट दिया। ये मामला मथुरा के बालाजीपुरम इलाके का है।

बदमाशों ने दरोगा को सरेआम पकड़कर पीटा
Mathura Case

केटी न्यूज़/मथुरा

मथुरा से एक अलग ही मामला सामने आया है।आमतौर पर पुलिस को देखते ही लोग डर से कांपने लगते हैं।लेकिन मथुरा में कुछ बदमाशों ने दरोगा को सरेआम पकड़कर पीट दिया।  ये मामला मथुरा के बालाजीपुरम इलाके का है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बदमाशों ने दरोगा को सरेआम पकड़कर पीटा

दरअसल बालाजीपुरम चौराहे पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। ऐसे में एक युवक दरोगा से भिड़ गया। बदमाश ने दरोगा का कॉलर पकड़कर हाथापाई करने की कोशिश की।अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद माना जा रहा है। दरोगा से हाथापाई करने पर सिपाही ने युवक को गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार दबंगों ने आम लोगों का भी जीना मुश्किल कर दिया है। पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।