शहर के कूड़े का उठाव कर डम्पिंग जोन में फेंकने का एनजीओ ने किया प्रबंध
शहर से कूड़े का उठाव कर फिर उसे नगर के चारोतरफ फेंके जाने को लेकर काफी बदनामी हो रही थी। नप चेयरमैन सुनीता गुपता व उप चेयरमैन विकाश ठाकुर ने बहाल नये एनजीओ को डम्पिंग जोन शहर से बाहर बनाने का आदेश दिया था।

- नगर परिषद के आदेश को पालन करते हुए किराया पर लिया कूड़ा डंप करने का स्थल
केटी न्यूज/डुमरांव
शहर से कूड़े का उठाव कर फिर उसे नगर के चारोतरफ फेंके जाने को लेकर काफी बदनामी हो रही थी। नप चेयरमैन सुनीता गुपता व उप चेयरमैन विकाश ठाकुर ने बहाल नये एनजीओ को डम्पिंग जोन शहर से बाहर बनाने का आदेश दिया था।
उसी को लेकर बहाल एनजीओ द्वारा काफी मशक्कत के बाद स्थल का चयन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि एनजीओ द्वारा शहर से बाहर डम्पिंग जोन को किराया पर ले लिया गया है। मालूम हो कि पूर्व के एनजीओ द्वारा शहर से कूड़े का उठाव कर उसे नहर किनारे चाट में, काव नदी में, मां डुमरेजिन मंदिर रोड में, मां काली मंदिर रोड में जंगल बाजार रोड के खिरिया ब्रह्मबाबा के पास सहित अन्य रास्तों में कूड़ा डम्प कर दिया गया था।
इसको लेकर नप को नगरवासियों खरी-खोटी तो सुननी ही पड़ती थी, अखबारों की सुर्खियां भी बनी हुई थी। इस बदनामी को देखते हुए नप ने एनजीओ को शहर के कूड़ा को उठाकर शहर से बाहर जगह चिन्हित करते हुए या किराया पर लेकर कूड़ा फेंकने का आदेश दिया था। एनजीओ ने शहर से बाहर कूड़ा फेंकने के लिये किराया पर स्थल ले लिया है।
अब शहर के चारो तरफ कूड़े का अंबार नजर नहीं आएगा। हालांकि कूड़ा डम्प करने का स्थल कहां पर चयन किया गया है, इसका खुलासा नहीं एनजीओ ने किया और नहीं नप ने। हालांकि शहर से बाहर इसकी व्यवस्था हो जाने से नगरवासियों में खुशी व्याप्त है।