Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

विलुप्त हो रही बिरहा को आज बचाने की जरूरतः रामकेश सिंह यादव

विलुप्त हो रही बिरहा को आज बचाने की जरूरतः रामकेश सिंह यादव

विलुप्त हो रही बिरहा को आज बचाने की जरूरतः रामकेश सिंह यादव

केटी न्यूज/चंदौली

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड के संजय नगर में मंगलवार को बिरहा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जनपद ही नहीं गैर जनपद से आए लोकगीत कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की और विधा पर प्रकाश डाला। इसका शुभारंभ सेवानिवृत्त जिला भूमि सरक्षण अधिकारी इंजीनियर रामकेश सिंह यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार गुड्डू ने फीता काटकर किया। वही कलाकारों ने अपने लोकगीत प्रस्तुत की। इसमे निर्णायक मंडल में इंजीनियर  रामकेश सिंह यादव, सियाराम चौहान, निसार अहमद और निसार ने लोकगीत कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विलुप्त हो रही बिरहा को आज बचाने की जरूरतः रामकेश सिंह यादव

इस दौरान इंजीनियर रामकेश सिंह यादव ने कहा कि आज बिरहा विलुप्त हो रही है उसे बचाने की जरूरत है। हम सभी को अपनी संस्कृति और विधा को बचाए रखने के लिए आज आगे आने की जरूरत है। पहले बिरहा की विधा में कलाकार अपनी गीत के माध्यम से भारत की संस्कृति और सभ्यता को

विलुप्त हो रही बिरहा को आज बचाने की जरूरतः रामकेश सिंह यादव

सजाने का काम करते थे। उसे बचाए रखने के लिए अब समाज के सभी लोगों को आगे आने की जरूरत। संयोजक श्रीराम यादव ने कहा कि बिरहा विधा जो कहीं न कहीं भारतवर्ष के संस्कृति और सभ्यता को सहेजने और संवारने का काम करती है,लेकिन अब लुप्त होने के कगार पर है। इस दौरान जवाहरलाल यादव, डॉ संजय यादव, रामावतार यादव, प्रदीप चौहान, अनंत मौर्य, शाहिद तमाम लोग उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।