हथियार की तस्करी करने वाले तीन अपराधी पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार

हथियार की तस्करी करने वाले तीन अपराधी पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार

- हत्या की साजिश करते एक अपराधी की गिरफ्तारी के बाद खुला गिरोह का राज

- पुलिस ने बरामद किए एक देसी पिस्टल, दो गोली, दो मोबाइल व एक बाइक

- पुलिस ने बचा ली एक शख्स की जान, हथियार तस्करी का भी खुलासा

बरामद आर्म्स व गोली 

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। साथ ही, पुलिस ने अपराधियों के पास से पिस्टल और गोली भी बरामद की है। हालांकि, गीते दिन हत्या की साजिश करते एक अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के दोनों सदस्यों तक पहुंच सकी। मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अपराधकर्मी की तलाश जारी है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर लोगों का कहना है कि पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को पकड़ कर एक शख्स की जान बचा ली है। दूसरी ओर, इनके पकड़े जाने से हथियार की तस्करी का भी खुलसा हुआ है।

मामले में शुक्रवार को एसपी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि सारंगपुर गांव की नट टोली में एक अपराधी किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ आया है। जिसके बाद एएससी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर मौके से सारंगपुर गांव निवासी गौरी शाह के बेटे विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। जिसकी शिनाख्त पर विद्यानंद दुबे के बेटे नीतीश कुमार दुबे और देवदीप दुबे के बेटे रोहित कुमार दुबे भी पकड़े गए। पुलिस ने विकास गुप्ता के पास से एक देसी पिस्टल, दो गोली, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है। छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

विकास ने 42 हजार में खरीदा था पिस्टल :

सारंगपुर गांव निवासी विकास गुप्ता ने किसी को टपकाने की साजिश रची थी। उसके खातिर उसने गांव के नीतीश कुमार दुबे और रोहित कुमार दुबे से 42 हजार में पिस्टल खरीदी थी। उसकी निशानदेही पर नीतीश दुबे और रोहित दुबे को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने हथियार खरीद बिक्री का धंधा करने और विकास को हथियार बेचने की बात स्वीकार की है। साथ ही दोनों द्वारा यह भी बताया गया कि उसने किस्से हथियार लिया था। एसपी की ओर से तीनों से पूछताछ करने के बाद यह जानकारी दी गयी। एसपी के अनुसार विकास गुप्ता द्वारा नीतीश और रोहित से 42 हजार में पिस्टल खरीदने की बात स्वीकार की। पूछताछ में नीतीश और रोहित द्वारा भी इस बात को स्वीकार किया गया। दोनों द्वारा पूछताछ में मौलाबाग निवासी रोहित यादव से पिस्टल खरीदने की बात कही गयी है। रोहित की तलाश की जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी को टीम छापेमारी कर रही है।