आज सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से करेंगी शादी

आज 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी रचाने जा रही हैं।कल से सोनाक्षी का घर 22 जून को पूरी तरह सज चुका है

आज सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से करेंगी शादी
Sonakshi Sinha Wedding

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी रचाने जा रही हैं।कल से सोनाक्षी का घर 22 जून को पूरी तरह सज चुका है, ऊपर से नीचे तक उनका घर रोशनी से जगमगा रहा है।इन सबके बीच सोनाक्षी सिन्हा के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पूरे घर में जगमगाती हुईं लाइटें दिखाई दे रही हैं। घर के अंदर सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी मां पूनम सिन्हा पूजा करती भी दिखाई दे रही हैं। 

गौरतलब है की सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी से सोनाक्षी और जहीर की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं।इन तस्वीरों को कपल के मेहमानों और दोस्तों ने शेयर किया था।मेहंदी के लिए सोनाक्षी ने लाल और पीले रंग की ड्रेस पहनी थी। जहीर इकबाल ने प्रिंटेड लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था।एक तस्वीर में दोनों दोस्तों के साथ पोज देते हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए नजर आए थे।मेहंदी सेरेमनी की लोकेशन को फूलों से सजाया गया था।

सोनाक्षी और जहीर की शादी में बॉलीवुड के तमाम लोग शामिल हो रहे हैं। शादी में आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और वरुण धवन के शामिल होने की उम्मीद है।सलमान खान को शादी का निमंत्रण मिल चुका है।सोनाक्षी सिन्हा ने 'हीरामंडी' के कोस्टार्स फरदीन खान, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल मेहता सहित कई सितारों को निमंत्रण दिया है।एक्ट्रेस की शादी में उनके अच्छे दोस्त यो यो हनी सिंह ने भी शामिल होने की इच्छा जताई है।