Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

गरीबों की सेवा से ही सच्ची मानवता जीवित रहती है– विधायक

शहर के रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया, जिसमें समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय जगदीश प्रसाद एवं स्वर्गीय शिवकुमारी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गरीबों की सेवा से ही सच्ची मानवता जीवित रहती है– विधायक

गरीबों की सेवा से ही सच्ची मानवता जीवित रहती है– विधायक

केटी न्यूज/डुमरांव।

इस अवसर पर अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को स्मरण किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के ट्रस्टी रोटेरियन प्रदीप कुमार जायसवाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक आनंद मिश्रा एवं स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह उपस्थित रहे। दोनों विधायकों ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

गरीबों की सेवा से ही सच्ची मानवता जीवित रहती है– विधायक

कहा कि स्व. जगदीश प्रसाद और स्व. शिवकुमारी देवी का जीवन सेवा, त्याग और मानव कल्याण को समर्पित रहा। सदर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों का जीवन बचाना हर मानव का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि नेत्र चिकित्सा जैसे क्षेत्र में रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल और जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं,

गरीबों की सेवा से ही सच्ची मानवता जीवित रहती है– विधायक

जिससे सैकड़ों जरूरतमंदों को नई रोशनी मिल रही है। वहीं, डुमरांव विधायक ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है, जब सक्षम लोग कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए आगे आते हैं। इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को सेवा भाव अपनाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन रो. शत्रुघ्न प्रसाद ने किया।

गरीबों की सेवा से ही सच्ची मानवता जीवित रहती है– विधायक

इस दौरान 251 असहाय गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, डॉ. सुभाष चंद्रशेखर, प्रमोद जायसवाल, प्रशांत कुमार, राजीव रंजन सिंह, विंध्याचल ओझा, रमेश केशरी, अजीत जायसवाल, रविंद्र सिंह, अमरीश पाठक, प्रदीप शरण सहित अन्य उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।