नया भोजपुर सब्जी मंडी के पास हुई दो सिपाहियों की स्थायी तैनाती, ट्रैफिक से लेकर चोरी तक पर कसेगा शिकंजा

आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित नया भोजपुर सब्जी मंडी अब अराजकता का पर्याय नहीं रहेगी। लगातार लगने वाले जाम, सड़क दुर्घटनाओं और चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने निर्णायक कदम उठाया है। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार की पहल पर सब्जी मंडी के समीप फोरलेन पर दो पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती कर दी गई है। सिपाही छोटेलाल और सिपाही जितेंद्र कुमार की नियमित ड्यूटी अब इसी इलाके में रहेगी, ताकि हर गतिविधि पर सीधी निगरानी रखी जा सके।

नया भोजपुर सब्जी मंडी के पास हुई दो सिपाहियों की स्थायी तैनाती, ट्रैफिक से लेकर चोरी तक पर कसेगा शिकंजा

केटी न्यूज/डुमरांव

आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित नया भोजपुर सब्जी मंडी अब अराजकता का पर्याय नहीं रहेगी। लगातार लगने वाले जाम, सड़क दुर्घटनाओं और चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने निर्णायक कदम उठाया है। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार की पहल पर सब्जी मंडी के समीप फोरलेन पर दो पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती कर दी गई है। सिपाही छोटेलाल और सिपाही जितेंद्र कुमार की नियमित ड्यूटी अब इसी इलाके में रहेगी, ताकि हर गतिविधि पर सीधी निगरानी रखी जा सके।बता दें कि बीते कुछ वर्षों में नया भोजपुर सब्जी मंडी तेजी से बड़े थोक बाजार के रूप में उभरी है।

आरा, बक्सर और पटना तक के व्यापारी रोज यहां पहुंचते हैं। किसानों को बेहतर दाम मिले, यह सकारात्मक पक्ष रहा, लेकिन अव्यवस्थित संचालन ने फोरलेन को जोखिम भरा बना दिया। सड़क पर ही लोडिंग-अनलोडिंग, बेतरतीब पार्किंग और भारी भीड़ के कारण तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता था। नतीजाकृदुर्घटनाओं का खतरा और रोज का जाम।

-- असामाजिक तत्वों की ‘मौज’ खत्म

इस सब्जी मंडी में भीड़ और निगरानी की कमी का फायदा उठाकर बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। व्यापारियों और ग्राहकों में असुरक्षा का माहौल बन गया था। पुलिस की स्थायी मौजूदगी से अब चोरों की गतिविधियों पर सीधा अंकुश लगेगा। ट्रैफिक नियंत्रण के साथ-साथ अवैध पार्किंग और सड़क पर कारोबार पर भी कार्रवाई होगी।

-- सीसीटीवी से होगी चौकसी

थानाध्यक्ष ने मंडी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परिसर और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। नगर परिषद को भी अपने कैमरों की तकनीकी खामियां दूर करने को कहा गया है। पुलिस का मानना है कि मानव निगरानी और तकनीक के संयोजन से परिणाम जल्दी दिखेंगे।

-- व्यापार को मिलेगा भरोसा

स्थानीय व्यापारियों और किसानों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि व्यवस्था सख्ती से लागू हुई तो न सिर्फ फोरलेन पर यातायात सुचारू होगा, बल्कि मंडी में कारोबार भी सुरक्षित और भरोसेमंद बनेगा। साफ है, नया भोजपुर सब्जी मंडी में पुलिस की स्थायी तैनाती सिर्फ ड्यूटी नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधार की ठोस शुरुआत है।