महरौरा में जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, आधा दर्जन जख्मी, पांच गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के महरौरा गांव में जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए, इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आधा दर्जन लोग जख्मी हुए है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

महरौरा में जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, आधा दर्जन जख्मी, पांच गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय थाना क्षेत्र के महरौरा गांव में जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए, इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आधा दर्जन लोग जख्मी हुए है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के महरौरा निवासी गोपाल राय ने दूसरे पक्ष के रवि राय, सत्येन्द्र समेत कुल सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दिए आवेदन में गोपाल ने जिक्र किया है कि वह लकवाग्रस्त है तथा अपने दरवाजे पर था, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे के साथ आ धमके तथा उसे व उसकी पत्नी के अलावे पुत्र विवेक की पिटाई कर दी है।

गोपाल के अनुसार मारपीट की इस घटना में उसकी पत्नी व पुत्र का सर फट गया है।वहीं, दूसरे पक्ष से सोनवर्षा थाना क्षेत्र के पूर्वी भरौली निवासी सुगाली देवी उर्फ लक्ष्मी देवी का कहना है कि वह महरौरा में एक भू-खंड खरीदी है, जिस पर निर्माण कार्य के दौरान गोपाल राय तथा उसके लोगों ने हमला कर दिया। सुगाली के बयान पर कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल जवाहर राय, नंदजी राय, गोपाल राय, प्रदीप राय तथा जनार्दन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। डुमरांव की प्रभारी थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।