Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

"ग्रामीण इलाकों में लोगों की सुविधा के लिए दो टीकाकरण केंद्रों का उद्घाटन"

तिलौथू (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत प्रभारिक प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. डी एन प्रसाद ने दो नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया है, जिनमें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सरैया और हुरका शामिल हैं।

"ग्रामीण इलाकों में लोगों की सुविधा के लिए दो टीकाकरण केंद्रों का उद्घाटन"

केटी न्यूज/ तिलौथू (रोहतास)

तिलौथू (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत प्रभारिक प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. डी एन प्रसाद ने दो नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया है, जिनमें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सरैया और हुरका शामिल हैं।

डॉ. डी एन प्रसाद ने बताया कि इन केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां गर्भवती महिलाओं और शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को सभी प्रकार के टीके दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों के टीकाकरण के लिए इन दोनों केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में आधुनिक सुविधाओं से लैस टीकाकरण सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में बीसीएम निक्की कुमारी, सीएचओ मनीषा किस्को, नेहा कुमारी, एएनएम कांति सिंह, बबिता कुमारी, श्रवण चौधरी और अन्य स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।