Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े मामलों का जल्दी निष्पादन करेंगे: एसडीएम

बिक्रमगंज (रोहतास) नगर परिषद के सभागार में बुधवार को अनुसूचित जाति और जनजाति मामलों के निष्पादन के लिए एसडीएम अनिल बसाक ने अनुमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया

अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े मामलों का जल्दी निष्पादन करेंगे: एसडीएम

केटी न्यूज/ जौनपुर

बिक्रमगंज (रोहतास) नगर परिषद के सभागार में बुधवार को अनुसूचित जाति और जनजाति मामलों के निष्पादन के लिए एसडीएम अनिल बसाक ने अनुमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष, अंचल के सीईओ, प्रखंड के बीडीओ और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम के सदस्य मनोज पासवान और शारदा देवी भी उपस्थित रहे।

एसडीएम ने सभी थाना अध्यक्षों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंधित सभी मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए, चाहे वे थाने में हों या अंचल या प्रखंड स्तर पर। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में मामलों को चिन्हित कर शीघ्र निपटारा करें।

बैठक में बताया गया कि बघेला में 11, बिक्रमगंज में 21, दावथ में 12, दिनारा में 32, कछवां में 5, काराकाट में 27, नासरीगंज में 6, नटवार बाजार में 6, राजपुर में 5, संझौली में 7 और सूर्यपुरा में 16 मामले लंबित हैं। बैठक में दिनारा विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह और बिक्रमगंज विधायक प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।