नशे में हंगामा कर रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं।

नशे में हंगामा कर रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए अरियाव गांव निवासी विकास शर्मा तथा बड़का दियां गांव निवासी कृष्णा गोंड़ को हिरासत में ले लिया।पुलिस दोनों युवकों को थाना लेकर पहुंची, जहां मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।कृष्णाब्रह्म प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार साह ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब पीने, बेचने या इससे जुड़े किसी भी अवैध कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।