कथित अपहरण के आठ महीने बाद टुड़ीगंज बाजार से बरामद हुई महिला

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से कथित अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब आठ महीने से तलाश की जा रही महिला को पुलिस ने शुक्रवार की रात टुड़ीगंज बाजार से बरामद कर लिया। महिला की बरामदगी के बाद अब पूरा मामला एक बार फिर जांच के केंद्र में आ गया है।

कथित अपहरण के आठ महीने बाद टुड़ीगंज बाजार से बरामद हुई महिला

__ पति के बयान पर दर्ज हुई थी नामजद प्राथमिकी, महिला के बयान और आरोपित युवक की भूमिका पर पुलिस की नजर

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से कथित अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब आठ महीने से तलाश की जा रही महिला को पुलिस ने शुक्रवार की रात टुड़ीगंज बाजार से बरामद कर लिया। महिला की बरामदगी के बाद अब पूरा मामला एक बार फिर जांच के केंद्र में आ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला किन परिस्थितियों में घर से निकली और इतने लंबे समय तक वह कहां रही।जानकारी के अनुसार, महिला के पति के बयान पर दो जनवरी 2026 को कृष्णाब्रह्म थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी थी।

इसी बीच शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला टुड़ीगंज बाजार में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे बरामद कर लिया।महिला के मिलने के बाद पुलिस अब उसके बयान को जांच की अहम कड़ी मान रही है। पूछताछ के जरिए पुलिस घटनाक्रम की वास्तविकता जानने का प्रयास कर रही है। साथ ही प्राथमिकी में नामजद युवक की भूमिका और महिला के संपर्क में रहने से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि महिला को टुड़ीगंज बाजार से बरामद कर लिया गया है। उसका बयान दर्ज कराने समेत मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।