एल एंड टी के मजदूर की मौत पर मुआवजे के लिए कामगरों ने किया सड़क जाम

चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगावॉट थर्मल पॉवर प्लांट के निर्माण में जुटी एल एंड टी कंपनी के एक कामगर की मौत के विरोध में मुआवजे की मांग पर शनिवार को मजदूरों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी के मुख्य गेट के पास चौसा कोचस पथ को घंटो जाम किया।

एल एंड टी के मजदूर की मौत पर मुआवजे के लिए कामगरों ने किया सड़क जाम

केटी न्यूज/चौसा

चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगावॉट थर्मल पॉवर प्लांट के निर्माण में जुटी एल एंड टी कंपनी के एक कामगर की मौत के विरोध में मुआवजे की मांग पर शनिवार को मजदूरों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी के मुख्य गेट के पास चौसा कोचस पथ को घंटो जाम किया। हालांकि, इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहूची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने सड़क जाम कर रहे मजदूरों को समझा बुझाकर शांत करवाया तथा कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाया। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना के भेलूपुर गांव निवासी श्रीराम पासवान का 30 वर्षीय पुत्र अशोक पासवान पांच-छह माह एलएंडटी के अंतर्गत किसी कम्पनी में मजदूरी करता था। शुक्रवार को भी प्लांट में कार्य करने पहुंचा। जहा दोपहर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगा। उसने अपने साथियों को तबीयत खराब होने की जानकारी दिया। लेकिन, छुट्टी लेकर घर जाने के बजाय निर्धारित समय तक काम किया।

देर रात खाना खाकर वह सोने चले गए। जहा उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। घरवालों ने इलाज के लिए चौसा सीएचसी लाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहा पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूर की मौत होने की सूचना कम्पनी वालों को दी गई।

हालांकि, इस पर कोई विचार नहीं होने पर मजदूर के परिजन व साथ काम करने वाले मजदूर दोपहर में शव को लेकर प्लांट के मुख्य गेट के समीप पहुंचे। जहा शव रखकर चौसा-कोचस मार्ग को जाम कर दिया। लगभग 15 मिनट ही बीते होंगे, तब तक मुफस्सिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे जहा परिजनों को समझाया व एलएंडटी के अधिकारियों को बुलाया। तब जाकर उनके परिजनों को क्रिया-क्रम को 25 हजार तत्काल दिए जाने की बात कही गई साथ ही जो दिया जाने वाले मुआवजे को दिए जाने की आश्वस्त कर मामले को शांत कराया।