अलग-अलग हादसों में गई चार की जान : किसी की ट्रेन से गिरने के कारण, तो किसी की डूबने से हुई मौत

अलग-अलग हादसों में गई चार की जान : किसी की ट्रेन से गिरने के कारण, तो किसी की डूबने से हुई मौत

केटी न्यूज / आरा 

जिले में पिछले दो दिनों के अंदर अलग-अलग हादसों में चार लोगों की जान गई है। कोई डूबने से तो किसी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, गड़हनी और पीरो में हुए सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहली घटना पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप की है। जहां बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान पसौर टोला निवासी गोपाल सिंह के रूप में की गई। जो पूजा की सामग्री लेने के लिए बाजार गए हुए थे। लेकिन, पूजन समग्री की जगह उनकी मौत की खबर घर आई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूजा-पाठ का सामान खरीद घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी। उसमें गंभीर रूप से जख्मी किसान की इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में मौत हो गयी। दम तोड़ दिया। मृतक पीरो थाना अंतर्गत  परिजन अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वह शनिवार की सुबह पूजा-पाठ का सामान लाने साइकिल से पीरो गये थे। दोपहर में सामान लेने के बाद वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान गोपाल सिंह पूजा की सामग्री खरीदकर साइकिल से घर आ रहे थे। लेकिन, जितौरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक की टक्कर के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें जितौरा बाजार के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी शांति देवी और बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

सड़क दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान पटना में मौत :

दूसरी घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास की है। जिसमें लसाढ़ी गांव (आजाद नगर) निवासी नथुनी राम का बेटा प्रमोद कुमार बाइक से आरा जा रहे थे। मार्ग में बगवां रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उनकी हालत में कोई भी सुधार नहीं हुआ। जिसे देख परिजनों ने उन्हें दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, यहां भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। तीन दिनों तक मौत से लड़ते हुए वह जिंदगी की बाजी हार गए।

 

उड़ीसा से घर आने की जगह मिली मौत की खबर :

तीसरी घटना गड़हनी थाना अंतर्गत पोसवां गांव मेंकी है। जहां उड़ीसा से घर लौट रहे एक युवक की संदिग्ध स्थिति में नहर में डूबने से मौत हो गई। जिसका शव अगली सुबह‌ नहर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान पोसवा गांव निवासी स्व. मिश्री साह के बेटे बबलू साह के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पिछले माह ही उड़ीसा काम करने गया था। लेकिन, पर्व-त्यौहारों को देखते हुए वह गांव लौट रहा था। इस बीच उसकी पत्नी से उसकी बात हुई थी। जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। अगली सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के समीप उसका बैग मिला। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पानी में छानबीन की गई। जिसके बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। 

 

काम की तलाश में जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत :

दानापुर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग पर आरा व कारीसाथ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना अंतर्गत कुढ़वां टोला निवासी राजकुमार धानुक बेटे अमित कुमार धानुक के रूप में की गई। जो काम की तलाश में घर से निकला था। घटना के बाद काफी देरतक अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि कारीसाथ स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जहां पास में ही खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसके शव को ट्रैक पर पड़ा देखा। जिसके बाद रेल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों का पता लगाकर उनको शव सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद मृतक की मां प्रभावती देवी एवं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।