प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 29 गर्भवती महिलाओं की हुई निशुल्क जांच

प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच कराने पहुंचीं।शिविर का नेतृत्व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने किया। इस दौरान चिकित्सकों और एएनएम की टीम ने कुल 29 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच की। जांच के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन , शुगर लेवल, एचआईवी जांच, वजन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई।

केटी न्यूज/केसठ। 

मौके पर चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली गंभीर बीमारियों के लक्षण, उनसे बचाव के उपाय तथा समय पर दवा लेने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार, नियमित जांच और सरकारी निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। जरूरत के अनुसार गर्भवती महिलाओं को अस्पताल से आयरन और कैल्शियम की दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।इस मौके पर डॉ. कमलेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद प्रकाश, रंजू कुमारी, विनोद कुमार, विक्की कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।