Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

अवैध चालान और ओवरलोडिंग में बालू लदे 80 ट्रक व ट्रैक्टर जब्त

अवैध चालान और ओवरलोडिंग में बालू लदे 80 ट्रक व ट्रैक्टर जब्त

डीएम और एसपी के नेतृत्व में गुरुवार अहले सुबह टीम ने बोला धावा 

जब्त वाहनों से चार करोड़ से अधिक फाइन वसूलने की तैयारी

केटी न्यू/आरा

अवैध चालान और ओवरलोडिंग में बालू लदे 80 ट्रक व ट्रैक्टर जब्त

भोजपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गयी है। इसके तहत गुरुवार अहले सुबह जोरदार अभियान चलाया गया। डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम द्वारा ओवरलोडिंग और अवैध चालान के आरोप में बालू लदे 80 ट्रक व ट्रैक्टर जब्त किये गये। जब्त वाहनों से फाइन वसूलने की तैयारी की जा रही है। चार करोड़ से अधिक फाइल वसूले जाने की संभावना है।

अवैध चालान और ओवरलोडिंग में बालू लदे 80 ट्रक व ट्रैक्टर जब्त

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे ही प्रशासन की टीम द्वारा आरा-पटना और आरा-छपरा फोरलेन पर धावा बोल दिया गया। उस दौरान अवैध चालान और ओवरलोड 80 से अधिक ट्रक एवं ट्रैक्टर जब्त किए गए। अवैध पार्किंग को भी मामला सामने आया।

अवैध चालान और ओवरलोडिंग में बालू लदे 80 ट्रक व ट्रैक्टर जब्त

टीम में एसडीओ ज्योति नाथ शाहदेव, एएसपी परिचय कुमार, जिला खनन पदाधिकारी और एसएसबी के कमांडेंट सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल थे। एसपी ने बताया कि धंधे में शामिल अपराधी और माफिया तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए राजस्व वसूली की जाएगी।

अवैध चालान और ओवरलोडिंग में बालू लदे 80 ट्रक व ट्रैक्टर जब्त

साथ ही नए अपराध नियंत्रण के तहत कार्रवाई भी की जायेगी। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। इधर, प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन के धंधे में जुड़े लोगों में खलबली मची रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।