Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

तियरा प्लस टू विद्यालय में शिक्षा-संस्कृति व खेल का संगम, संस्थापिका की स्मृति में मनाया गया प्रेरणादायी जन्मदिवस

प्रखंड के तियरा प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय की संस्थापिका स्मृति शेष रघुवंशी कुंवरी का जन्मदिवस शिक्षा, संस्कृति और खेल के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम ने ग्रामीण शिक्षा की जड़ों, वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की जरूरतों तीनों को एक मंच पर जोड़ा।

तियरा प्लस टू विद्यालय में शिक्षा-संस्कृति व खेल का संगम, संस्थापिका की स्मृति में मनाया गया प्रेरणादायी जन्मदिवस

केटी न्यूज/राजपुर

प्रखंड के तियरा प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय की संस्थापिका स्मृति शेष रघुवंशी कुंवरी का जन्मदिवस शिक्षा, संस्कृति और खेल के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम ने ग्रामीण शिक्षा की जड़ों, वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की जरूरतों तीनों को एक मंच पर जोड़ा।समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक राम अवतार शर्मा ने की, जबकि संचालन धनंजय कुमार एवं श्याम नारायण ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने आगत अतिथियों का अंगवस्त्र और फूलमालाओं से स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल मैदान की आवश्यकता पर जोर दिया।

तियरा प्लस टू विद्यालय में शिक्षा-संस्कृति व खेल का संगम, संस्थापिका की स्मृति में मनाया गया प्रेरणादायी जन्मदिवस

कार्यक्रम की शुरुआत रघुवंशी कुंवरी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला ने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया, जिससे विद्यार्थियों के अध्ययन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। बालिका बैंड ने देशभक्ति धुनों से माहौल को राष्ट्रभाव से सराबोर कर दिया।मुख्य अतिथि संतोष कुमार निराला ने कहा कि रघुवंशी कुंवरी का योगदान इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। जिस दौर में ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का अभाव था, उस समय उन्होंने भूमि दान कर ज्ञान की लौ जलाई। उन्होंने सावित्रीबाई फुले के संघर्षों का स्मरण करते हुए कहा कि आज शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता उन्हीं विचारों की देन है।

तियरा प्लस टू विद्यालय में शिक्षा-संस्कृति व खेल का संगम, संस्थापिका की स्मृति में मनाया गया प्रेरणादायी जन्मदिवस

केंद्र व राज्य सरकार की पहलों से विद्यालयों में पढ़ाई के साथ संगीत और खेल को भी बढ़ावा मिल रहा है। विद्यालय की मांग पर उन्होंने बड़े खेल मैदान के निर्माण का आश्वासन दिया।अन्य वक्ताओं ने कहा कि रघुवंशी कुंवरी का कार्य समाज के लिए प्रेरक मॉडल है। सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता में आए सुधार से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर रहे हैं। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर समापन को यादगार बनाया।इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के विनोद चौबे, धनंजय पांडेय, मुखिया अनिल सिंह, सिद्धनाथ सिंह, मुनि चौबे, गजेंद्र प्रसाद, सिद्धनाथ साह डिग्री कॉलेज के निदेशक जितेन्द्र साह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

तियरा प्लस टू विद्यालय में शिक्षा-संस्कृति व खेल का संगम, संस्थापिका की स्मृति में मनाया गया प्रेरणादायी जन्मदिवस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।