भागलपुर में ट्रक-टिपर भिड़ंत के बाद आग का तांडव, नावानगर के युवक की दर्दनाक मौत
भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बक्सर जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सेवई टोला निवासी सिद्धनाथ सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राजू सिंह उर्फ रजनी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह स्वयं चालक सह वाहन मालिक थे और अपनी अशोक लेलैंड छह चक्का ट्रक लेकर भागलपुर की ओर जा रहे थे।
केटी न्यूज। नावानगर
भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बक्सर जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सेवई टोला निवासी सिद्धनाथ सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राजू सिंह उर्फ रजनी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह स्वयं चालक सह वाहन मालिक थे और अपनी अशोक लेलैंड छह चक्का ट्रक लेकर भागलपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची, सामने से आ रही एक टिपर (टेलर) लोडेड वाहन से जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।इस हादसे में राजू सिंह वाहन में ही फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक पर साइकिल समेत अन्य सामान लदा हुआ था। इधर, जैसे ही घटना की खबर सेवई टोला गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजू मेहनती और जिम्मेदार युवक थे, जिनकी असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

